Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

Automobile Dealers Association : राडा की वार्षिक आम सभा संपन्न: ऑटो एक्सपो 2025 को बताया ऐतिहासिक, नए सदस्यों का मनोनयन और उत्कृष्ट योगदानों का सम्मान

Automobile Dealers Association : रायपुर आटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) की वार्षिक आम सभा का आयोजन होटल ओमाया स्क्वायर में किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर परवानी, एफ.ए.डी.ए. (FADA) के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया तथा राडा के पूर्व अध्यक्षगण श्री शशांक शाह, श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया और श्री विवेक गर्ग उपस्थित थे।

 

Automobile Dealers Association : कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन करने के लिए उपस्थित अतिथियों व् राडा के पूर्व अध्यक्षगण को आमंत्रित किया , तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

Automobile Dealers Association : राडा पदाधिकारियों – अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया ने मंच संभालते हुए उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का अभिवादन किया।

 

READ MORE: Farrukhabad Plane Crash : उद्योगपति का मिनी जेट प्लेन रनवे पर फिसलकर बाउंड्री से टकराया, टला बड़ा हादसा

Automobile Dealers Association : सचिव ने चल-चित्र के माध्यम से वर्ष 2024/25 की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया जिसमे राडा के किये गये कार्यो का उल्लेख किया गया | कोषाध्यक्ष श्री मकेश सिंघानिया ने वित्तीय लेखा-जोखा एवं आगामी वर्ष के प्रावधान को साझा किया |

Automobile Dealers Association : इस वर्ष श्री सूरज परवानी को नये बोर्ड सदस्य मनोनीत किया गया, साथ ही बोर्ड में इस वर्ष अतिथि सदस्य के रूप में श्री सुनील मध्यानी एवं श्री अभिनव ऋषि को मनोनीत किया गया | हर साल की तरह इस साल भी “राडा बेस्ट मेम्बर ऑफ द ईयर” का सम्मान श्री अभिनव ऋषि को प्रदान किया गया। “राडा क्वीन टीम” को राडा दंगल के सफल आयोजन हेतु श्रीमती तवनप्रीत भसीन एवं उनकी टीम को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Automobile Dealers Association : अध्यक्ष रविन्द्र भसीन ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा की राडा के बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन से हमारा हर काम आसान होता आया है और हमने जी वर्ष 202५ में जो ऑटो एक्सपो किया उसे आप सभी के सहयोग के बिना पूर्ण व् सफल नहीं बनाया जा सकता था वर्ष 2025 में आयोजित ऑटो एक्सपो ऐतिहासिक रहा जिसमें रिकॉर्ड संख्या में वाहन बिक्री हुई। जिसमे हमने रिकार्ड तोड़ वाहनों को बेचा जो की एक मील का पत्थर है इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद साथ ही आगे भी हमें आपका सभी का सहयोग व् मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा |

 

 

Automobile Dealers Association : अमर परवानी ने राडा की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राडा एक संगठित और सशक्त संगठन के रूप में उभरा है, जो समय-समय पर परिवहन एवं RTO विभाग से तालमेल स्थापित कर सदस्यों के हित में कार्य करता आया है।

Automobile Dealers Association : मनीष राज सिंघानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राडा का मूल मंत्र “Brotherhood” है। इसके कार्यक्रम सदस्यों के बीच पारिवारिक माहौल निर्मित करते हैं और यही इसकी सफलता का आधार है। उन्होंने राडा और नई कार्यकारिणी को भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds