जयपुर। एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है और बीसीसीआई की चयन समिति ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।
Read News : IAS की नई लिस्ट पर सियासी उठापटक : चार अधिकारियों की पदोन्नति पर कांग्रेस का आरोप
भारतीय टीम के खिलाड़ी:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
टूर्नामेंट का आयोजन:
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा। इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग और मेजबान यूएई। टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा।
Read News : DA Hike News: दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया DA, जानिए कब से मिलेगा
भारत-पाकिस्तान मुकाबला:
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। यदि दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं, तो टूर्नामेंट के दौरान ये दो या तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं।
इस बार की टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं।













