निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मार्कापुरम के पास रायवरम इलाके में यात्रियों से भरी एक बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई।
बस बनी आग का गोला
हादसे के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। इस भयावह आग में करीब 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
18 लोग घायल
इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आंध्र प्रदेश के मार्कापुर से दुखद खबर आ रही है। यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई जिसके बाद बस में आग लग गई। कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है। pic.twitter.com/yZOk1DncTZ
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 26, 2026
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे के कारणों की जांच
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।











