Amit Shah CG Visit : रायपुर में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का करेंगे शिलान्यास……

Parivesh
Amit Shah CG Visit : रायपुर में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का करेंगे शिलान्यास......

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर परिसर का शिलान्यास करेंगे।

Amit Shah CG Visit : शाह 22 जून को दोपहर 1:45 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे नवा रायपुर के बंजारी सेक्टर-2 स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां एनएफएसयू के नए परिसर की आधारशिला रखी जाएगी।

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय तकनीकी व वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, एनएफएसयू परिसर के निर्माण से राज्य को फॉरेंसिक साइंस, अपराध अनुसंधान और न्याय प्रणाली के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *