Airlines News: फ्लाइट में घुस आए कबूतर, 119 यात्री थे मौजूद, जानिए फिर क्या हुआ

Sanjay Sahu

Airlines News: अमेरिका में डेल्टा एयरलाइंस की एक घरेलू उड़ान तब अजीब स्थिति में फंस गई जब दो कबूतर विमान में घुस आए, जिससे यात्रियों के बीच हलचल मच गई। यह वाकया शनिवार को मिनियापोलिस से मैडिसन, विस्कॉन्सिन जा रही डेल्टा फ्लाइट 2348 में हुआ। फ्लाइट को इस वजह से करीब 30 मिनट तक रोका गया।

Airlines News: पहला कबूतर तब नजर आया जब बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। वह केबिन में उड़ता रहा, जिससे चालक दल को विमान को दोबारा गेट पर ले जाना पड़ा। उसे सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया, लेकिन जैसे ही विमान ने रनवे की ओर टैक्सी करना शुरू किया, एक और कबूतर दिखाई दिया और फ्लाइट को फिर से रोकना पड़ा।

Airlines News: यात्री टॉम काउ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक कबूतर केबिन में उड़ता दिख रहा है और एक यात्री उसे जैकेट से पकड़ने की कोशिश करता नजर आता है। उन्होंने मजाक करते हुए लिखा कि कबूतर शायद उड़ते-उड़ते थक गए थे और स्नैक्स की तलाश में फ्लाइट में सवार हो गए।

 


Airlines News: वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूज़र ने लिखा, “नई फोबिया अनलॉक हो गई,” तो वहीं एक अन्य ने कहा, “अब कबूतर भी फ्लाइट से सफर करने लगे हैं, हमें भी साथ ले चलो।”

Airlines News: फ्लाइट में कुल 119 यात्री और 5 क्रू सदस्य सवार थे। डेल्टा एयरलाइंस ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की और यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि कर्मचारियों और यात्रियों की सतर्कता से दोनों पक्षियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फ्लाइट 56 मिनट की देरी से मैडिसन पहुंची।

 

READ MORE:Raipur Mekahara : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में “कॉल मी सर्विस” पर गंभीर आरोप….पढ़े पूरी खबर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *