नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले सिंगल-आइल विमान Airbus A320 फैमिली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वीकेंड वैश्विक स्तर पर पूरी A320 फ्लीट को अनिवार्य सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जा रहा है। इसका सीधा असर भारत की विमानन सेवा पर पड़ने वाला है, क्योंकि देश में IndiGo और Air India Group की 350 से अधिक A320 फैमिली विमान उड़ान भरते हैं।
Airbus ने यह अनिवार्य निर्देश 30 अक्टूबर 2025 को हुई JetBlue की गंभीर तकनीकी घटना के बाद जारी किया है। कैंकून से नेवार्क जा रही JetBlue की A320 उड़ान में अचानक बिना पायलट इनपुट के विमान पिच-डाउन मोड में चला गया। जांच में पाया गया कि यह समस्या ELAC फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर में स्विच बदलने के दौरान हुई। विमान को आपात स्थिति में टैम्पा डायवर्ट करना पड़ा था और कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
Read More : C.G Crime : फेसबुक पर नामी हस्तियों के AI वीडियो के जरिए हो रही ठगी, फेसबुक को पुलिस नोटिस जारी
भारत में 23 दिन तक उड़ानों पर असर
IndiGo और Air India ने यात्रियों को आगाह किया है कि अगले 23 दिन तक उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव, देरी या कैंसिलेशन संभव है। A320 फ्लीट में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर री-अलाइनमेंट की प्रक्रिया में समय लग रहा है, जिसके कारण टर्नअराउंड टाइम सामान्य से ज्यादा बढ़ जाएगा।
Air India ने अपने आधिकारिक बयान में कहा—
“Airbus की एडवाइजरी के अनुसार हमारी A320 फ्लीट के कई विमान तकनीकी अपग्रेड से गुजरेंगे। इससे उड़ानों में देरी संभव है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपना फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।”वहीं मामले पर IndiGo ने कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए सभी अनिवार्य अपग्रेड पूरे प्रोटोकॉल के साथ किए जा रहे हैं।
Read More : CM मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू, कल उज्जैन में बंधेंगे सात फेरे
यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?
भारत की एयरलाइन इंडस्ट्री में A320 फैमिली की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, इसलिए हजारों यात्रियों को फ्लाइट बदलनी पड़ सकती है। कुछ रूट्स पर फ्लीट की कमी के कारण उड़ानों में देरी बढ़ सकती है और पीक ट्रैवल सीजन होने से भीड़ का दबाव और बढ़ेगा।
वैश्विक प्रभाव
दुनिया भर में लगभग 6,000 A320 फैमिली विमान इस अपग्रेड प्रक्रिया से गुजरेंगे। एयरबेस और विभिन्न इंजीनियरिंग टीमों ने इसे जरूरी बताया है ताकि भविष्य में JetBlue जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस बाबत एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, यह बड़ा अपडेट भले ही यात्रियों के लिए अस्थायी परेशानी पैदा करे, लेकिन लंबी अवधि में यह एयर ट्रैवल को और सुरक्षित बनाएगा।











