Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh भव्यता और तकनीक का संगम – छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा होगी देश...

भव्यता और तकनीक का संगम – छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा होगी देश में मिसाल

0
174

विधानसभा : रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को सितंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवंबर) के अवसर पर इसका लोकार्पण किया जा सके।

Read More : गिरफ्तारी की आशंका में सुप्रीम कोर्ट पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, याचिका पर सोमवार को सुनवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निरीक्षण के दौरान कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवीन विधानसभा भवन का कार्य अंतिम चरण में है और राज्य को यह भव्य संरचना समर्पित की जाएगी।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है और उनके करकमलों से विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विधानसभा सदन, अध्यक्ष कक्ष, मुख्यमंत्री कक्ष एवं परिसर की समीक्षा की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समयसीमा में भवन का लोकार्पण सुनिश्चित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “यह केवल एक शासकीय संरचना नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भव्यता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।”

भवन की प्रमुख विशेषताएं
कुल क्षेत्रफल : 52 एकड़

तीन प्रमुख विंग :

  • विंग-ए : विधानसभा सचिवालय
  • विंग-बी : मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय, विधानसभा सदन, सेंट्रल हॉल
  • विंग-सी : उपमुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के कार्यालय
  • विधायकों की बैठक क्षमता : 200
  • दर्शक गैलरी क्षमता : 500
  • वाहन पार्किंग : 700 वाहनों की व्यवस्था
  • सरोवर : दो सरोवर, प्रत्येक डेढ़ एकड़ क्षेत्र में विकसित होंगे

नवीन भवन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वास्तुकला, आधुनिक निर्माण तकनीक और सांस्कृतिक पहचान का समुचित समावेश किया गया है, जिससे यह न केवल कार्यात्मक दृष्टि से बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल विधानसभा परिसर के रूप में स्थापित होगा।

Read More : CG News : कुत्ते के काटने के 8 महीने बाद हुई मौत, नहीं लगवाया था रेबीज का टीका, अफवाहों पर अस्पताल ने दी सफाई

निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल, मंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here