Punjab Kings : पंजाब किंग्स की जीत के बावजूद श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना

Punjab Kings : Punjab Kings ने Gujarat Titans को हराकर IPL 2026 में शानदार जीत जरूर दर्ज की, लेकिन इस जीत के बाद भी कप्तान Shreyas Iyer को बड़ा
झटका लगा।

Punjab Kings : मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 163 रन का लक्ष्य 5 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के Cooper Connolly रहे, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

Punjab Kings : हालांकि जीत के बावजूद टीम को स्लो ओवर रेट की गलती महंगी पड़ी। तय समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए सजा यहीं तक सीमित रही।

Punjab Kings : अगर यही गलती दोबारा होती है, तो अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी आर्थिक दंड झेलना पड़ेगा। तीसरी बार ऐसा होने पर मामला और गंभीर हो जाएगा, जिसमें अय्यर पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

Punjab Kings : यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर स्लो ओवर रेट के कारण दंडित हुए हैं। इससे पहले भी उन पर जुर्माना लगाया जा चुका है, जिससे साफ है कि यह समस्या उनके लिए लगातार चुनौती बनी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories