Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : महासमुंद में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 685 किलो गांजा...

CG NEWS : महासमुंद में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 685 किलो गांजा जब्त, गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपये बताई जा रही, 13 तस्कर गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। अलग-अलग ऑपरेशन में पुलिस ने 685 किलो गांजा जब्त किया और 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

CG NEWS : ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत करीब 10 घंटे में की गई 5 बड़ी कार्रवाइयों में बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। तस्कर ट्रक, पिकअप, कार और बाइक के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

CG NEWS : जब्त गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि अन्य नशीले पदार्थ और वाहनों समेत कुल जब्ती लगभग 4.61 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने करीब 700 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।

CG NEWS : जांच में सामने आया कि तस्कर घरेलू सामान की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे और इनके तार कई राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में ही 4 हजार किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जा चुका है।

CG NEWS : इससे पहले भी हाल ही में सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में तरबूज से भरी पिकअप के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 2 क्विंटल 25 किलो गांजा को जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये थी। उस मामले में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here