Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Murder Case MP Crime News : रीवा में रूह कंपा देने...

Rewa Murder Case MP Crime News : रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात: सिर कटी लाश मिलने के 2 घंटे बाद गेहूं के खेत से बरामद हुआ महिला का सिर, इलाके में सनसनी

Rewa Murder Case MP Crime News : रीवा (बिछिया): विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले में सोमवार की दोपहर हिंसा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिछिया थाना अंतर्गत लोही गांव में 55 वर्षीय लीलावती पटेल की अत्यंत निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने न केवल महिला की जान ली, बल्कि उसके सिर को धड़ से अलग कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की।

वारदात की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो महिला का शव उसके घर के पास ही पड़ा मिला, लेकिन उसका सिर गायब था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और करीब दो किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की कई टीमों ने खेतों और झाड़ियों की खाक छानी। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, शाम होते-होते घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक गेहूं के खेत से महिला का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया गया।

शुरुआती जांच में यह स्पष्ट है कि आरोपियों ने हत्या के बाद सिर को खेत में फेंक दिया था ताकि शिनाख्त या जांच में बाधा आए। हालांकि, इस खौफनाक हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे और हत्या की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस रंजिश, घरेलू विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर बारिकी से जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल गांव में तनाव और मातम का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here