Mahavir Jayanti : अकोदिया नगर में महावीर जयंती की धूम: गाजे-बाजे के साथ निकला भगवान महावीर का भव्य चल समारोह

Mahavir Jayanti : अकोदिया। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में अकोदिया नगर में सकल जैन समाज द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के इस संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर ‘त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Mahavir Jayanti : समारोह का शुभारंभ स्थानीय जैन मंदिर से भगवान जी के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। इसके पश्चात, श्री जी को चांदी की पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण पर निकाला गया। चल समारोह में सबसे आगे अश्वों पर सवार युवक धर्म ध्वजा थामे चल रहे थे, वहीं बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर युवा महिला थिरकते नजर आए।

Mahavir Jayanti : नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा कारवां

Mahavir Jayanti : चल समारोह जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों, से होता हुआ पुनः मंदिर प्रांगण पहुँचा। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान महावीर का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और शरबत की व्यवस्था भी की गई थी।
समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर सहभागिता की, जो आकर्षण का केंद्र रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories