Singrauli News: सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित NTPC के विंध्यनगर प्रोजेक्ट में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा मामला एनटीपीसी के मेन गेट के सामने का है, जहां से मजदूरों की साइकिल, मोटरसाइकिल और हेलमेट चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि रोजाना मजदूरी करने वाले श्रमिक कई किलोमीटर दूर से यहां काम करने आते हैं, लेकिन उन्हें अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Singrauli News: सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी मेन गेट के पास से कई बाइक और साइकिल चोरी हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और (CISF) के जवान भी तैनात रहते हैं, फिर भी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
Singrauli News: इन घटनाओं को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि “जितनी बड़ी कंपनी, उतनी ही बड़ी लापरवाही” अब साफ नजर आने लगी है। वहीं, इस पूरे मामले पर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों को जिम्मेदार अधिकारियों तक सही तरीके से नहीं पहुंचाया जाता, जिससे समस्याएं लगातार बनी रहती हैं।
Singrauli News: मामले में जनसंपर्क अधिकारी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। अब देखना यह होगा कि कंपनी प्रबंधन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाही करता है और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।











