Donald Trump : ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहता हूं, समझौता नहीं हुआ तो ईरान ही नहीं बचेगा

Donald Trump : तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी : डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

Donald Trump : ट्रम्प ने कहा, “सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के भीतर कुछ लोग इस फैसले का विरोध करते हैं, लेकिन वे इसे गलत मानते हैं।

Donald Trump : उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका चाहे तो इस अहम तेल केंद्र पर कब्जा कर सकता है। यह द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यहीं से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है।

Donald Trump : ट्रम्प ने संकेत दिया कि ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते की संभावना है, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान ने अमेरिकी प्रस्ताव नहीं माना, तो ईरान का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।

Donald Trump : इस बीच ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालिया घटनाओं में मिसाइल हमले, ड्रोन अटैक और कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में हालात गंभीर बने हुए हैं।

Donald Trump : रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी देशों में भी हमलों की संख्या बढ़ी है। सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने कई मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है, जबकि दुबई में भी सायरन और धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

Donald Trump : वहीं वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। पेट्रोन कॉर्प ने रूस से लाखों बैरल कच्चा तेल खरीदने का फैसला किया है, क्योंकि युद्ध के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे आने वाले समय में वैश्विक बाजार और ईंधन कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories