Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : पिज्जा डिलीवरी बना विवाद: रायपुर में डिलीवरी ब्वॉय ने...

Raipur Crime : पिज्जा डिलीवरी बना विवाद: रायपुर में डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक को पीटा, केस दर्ज

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के कोटा इलाके में ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक के लिए मुसीबत बन गया। पिज्जा डिलीवरी करने पहुंचे दो युवकों ने लोकेशन गलत बताने का आरोप लगाते हुए ग्राहक के साथ मारपीट कर दी। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime : पीड़ित लोकेश्वर सिंह ठाकुर के अनुसार, उसने रविवार रात करीब 12:30 बजे ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। डिलीवरी के दौरान लोकेशन को लेकर फोन पर बहस हुई। कुछ देर बाद दोनों डिलीवरी ब्वॉय उसके घर पहुंचे और पिज्जा देने के बाद अचानक भड़क गए।

Raipur Crime : आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवक पर लात-घूंसे से हमला किया और गाड़ी की चाबी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Raipur Crime : घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संबंधित फूड डिलीवरी कंपनी से जानकारी जुटाई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here