Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: PHE दफ्तर में ठेकेदारों का हंगामा: 100 करोड़ भुगतान अटका,...

CG NEWS: PHE दफ्तर में ठेकेदारों का हंगामा: 100 करोड़ भुगतान अटका, जल जीवन मिशन पर असर

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: अंबिकापुर : अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के खिलाफ ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे ठेकेदारों ने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाया। ठेकेदारों का कहना है कि सरगुजा संभाग के करीब 200 से अधिक ठेकेदारों का 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान पिछले दो वर्षों से अटका हुआ है, जबकि उनसे लगातार काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

CG NEWS: ठेकेदारों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इंजीनियरों द्वारा कमीशन मांगा जाता है और भुगतान में जानबूझकर देरी की जाती है। कई ठेकेदारों ने डेढ़ साल पहले ही बिल जमा कर दिए थे, लेकिन अब तक राशि जारी नहीं हुई। इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और बैंकों से नोटिस भी मिल रहे हैं।

CG NEWS: मामला तब और गरमाया जब एक ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद ठेकेदार संघ के सदस्य बड़ी संख्या में विभागीय कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगा।

CG NEWS: ठेकेदारों ने एक इंजीनियर पर भी गंभीर आरोप लगाए कि वह उन्हें परेशान करता है और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और ट्रांसफर आदेश भी राजनीतिक दबाव में रद्द कर दिया गया। इस पूरे मामले ने जल जीवन मिशन के कार्यों की रफ्तार और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here