Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh BACHELI NEWS : यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 वाहन चालकों पर...

BACHELI NEWS : यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही, MCP लगाकर की गई वाहनों की चेकिंग

BACHELI NEWS
BACHELI NEWS

BACHELI NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : सातधार तिराहे में एमसीपी लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को समझाइश देने के साथ चालानी कार्रवाई भी की गई। कुल 47 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹30,600 (तीस हजार छह सौ रुपये) का समन शुल्क वसूला गया।

BACHELI NEWS : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्दीकी के मार्गदर्शन में की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटना मृत्युदर को घटाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्रवाई जारी है।

BACHELI NEWS : आज दिनांक 10 जून 2025 को हुई चेकिंग के दौरान

* अवैध रूप से एलईडी लाइट लगाने पर – 03
* बिना सीट बेल्ट – 16
* बिना हेलमेट – 21
* बिना लाइसेंस – 01
* दोपहिया वाहन में तीन सवारी – 05
* अन्य धाराओं के तहत – 01

BACHELI NEWS : कुल 47 चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अवैध एलईडी लाइट भी जब्त की गई। इसके अलावा वाहन चालकों को एलईडी लाइट का उपयोग न करने, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, मालवाहक वाहनों पर सवारी न बैठाने, अपर-डिपर के सही प्रयोग, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने जैसे विषयों पर समझाइश दी गई। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here