M.P News : जबलपुर के एडवेंचर पार्क में भीषण आग, एक की जिंदा जलकर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र में स्थित फनिंगो एडवेंचर एरिना (एडवेंचर फन पार्क) में देर रात भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर जला हुआ कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

वेल्डिंग के दौरान हादसे की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। मृतक को वेल्डर बताया जा रहा है, जो पार्क में काम कर रहा था।

देखते ही देखते जलकर खाक हुआ शेड

आग इतनी तेजी से फैली कि फन पार्क का पूरा शेड और क्लब क्षेत्र जलकर राख हो गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

रातभर चला राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीम को शेड तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

Read More : C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, 22 हजार पक्षी नष्ट, कई जिलों में अलर्ट

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के सटीक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

बड़ा हादसा टला

घटना के समय फन पार्क में कोई विजिटर या बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लाखों के नुकसान की आशंका

आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पार्क में बच्चों के लिए गेम जोन और एडवेंचर गतिविधियां संचालित होती थीं, जो पूरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories