Monday, May 11, 2026
36.1 C
Raipur

दुर्ग-रायपुर यातायात रहेगा प्रभावित! खारून ब्रिज 1 महीने के लिए बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान दुर्ग-रायपुर मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक डायवर्जन योजना तैयार की है।

एक महीने तक रहेगा असर

इस अवधि में ब्रिज पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ हिस्सों में सिंगल लाइन से आवाजाही होगी, जबकि कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
वहीं सुपेला, रिसाली और भिलाई क्षेत्र के वाहन उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग से गुजरेंगे।रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चंदनीडीह-पुराना रपटा पुल या रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

भारी वाहनों के लिए विशेष नियम

भारी और मध्यम वाहनों के लिए अलग समय और मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

  • सुबह और शाम के समय कई मार्गों पर प्रतिबंध
  • टोल प्लाजा पर समय-समय पर रोक
  • निर्धारित रूट से ही आवागमन अनिवार्य

प्रशासन की सख्त तैयारी

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही निर्माण एजेंसी को 24 घंटे वालेंटियर और क्रेन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : CG NEWS : सूरजपुर सरकारी स्कूल के बच्चे फराटे अंग्रेजी बोलकर हैरान किये ; ‘स्टेप अप फॉर इंडिया’ डोनर इवेंट सुपरहिट!

सुरक्षा और सुविधा पर फोकस

डायवर्जन मार्गों पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप और दिशा-निर्देश लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। खराब वाहनों को तुरंत हटाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान कुम्हारी मार्ग से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

mauganj-samuhik-vivah-row: सामूहिक विवाह सम्मेलन बना विवाद का केंद्र, भोजन पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप

mauganj-samuhik-vivah-row: मऊगंज जिले के नईगढ़ी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक...

Related Articles

Popular Categories