Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur M.P News : कटनी में इंस्पेक्टर राहुल पांडे पर कार्रवाई की तलवार,...

M.P News : कटनी में इंस्पेक्टर राहुल पांडे पर कार्रवाई की तलवार, बढ़ीं इंस्पेक्टर की मुश्किलें

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कटनी के पुलिस निरीक्षक राहुल पांडे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) भोपाल द्वारा जारी एक पत्र ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। यह पत्र 12 मार्च 2026 को कटनी पुलिस अधीक्षक को भेजा गया था, जिसमें कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 बिना अनुमति विदेश यात्रा का मामला

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक राहुल पांडे ने थाईलैंड यात्रा के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल से आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। जब उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

कार्रवाई में देरी पर सवाल

AIG द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कटनी पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इस देरी को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More : M.P News : शहडोल में फिर छात्र लापता! एकलव्य छात्रावास से 2 छात्र गायब… छात्रावास सुरक्षा पर सवाल

पहले भी रहे विवादों में

सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षक राहुल पांडे के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पूर्व में एक जांच में यह सामने आया था कि उनकी लोकेशन भोपाल और जबलपुर में बिना सूचना के पाई गई थी। इस संबंध में रिपोर्ट भी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संपत्ति को लेकर भी उठे सवाल

हाल ही में यह भी जानकारी सामने आई है कि उनके परिवार द्वारा भोपाल, जबलपुर सहित अन्य स्थानों पर संपत्तियां खरीदी गई हैं। इस मामले में भी शिकायत की गई है और इसे जांच का विषय माना जा रहा है।

आगे क्या होगा?

अब सभी की नजर इस बात पर है कि कटनी पुलिस अधीक्षक इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या AIG के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होती है या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here