Saturday, May 9, 2026
24.1 C
Raipur

Raigarh Opium Strike : सब्जियों के बीच लहलहा रही थी अफीम की खेती, रायगढ़ एसएसपी की हाई-टेक टीम ने किया अफीम माफिया का अंत

Raigarh Opium Strike : रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और आधुनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हुई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने लैलूंगा क्षेत्र के दुर्गम गांवों में ड्रोन कैमरों की मदद से अफीम की अवैध खेती और भारी स्टॉक का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 61 किलो से अधिक अफीम (पोस्त) जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

ड्रोन और सैटेलाइट इनपुट से मिली कामयाबी

तमनार के आमाघाट में हुई पिछली कार्रवाई के बाद पुलिस अलर्ट पर थी। एसएसपी के निर्देश पर लैलूंगा के जंगलों और खेतों का ड्रोन सर्वे कराया गया। जब हाई-रेजोल्यूशन कैमरों ने धान और सब्जी की आड़ में अफीम के पौधों को डिटेक्ट किया, तो पुलिस की टीम ने ‘नवीन घटगांव’ और ‘मुड़ागांव’ में धावा बोल दिया।

तीन अलग-अलग FIR: सलाखों के पीछे पहुँचे अफीम के सौदागर

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं:

1. साधराम नागवंशी (60 वर्ष) – FIR No. 94/2026

  • लोकेशन: नवीन घटगांव (2 डिसमिल जमीन)।

  • जब्ती: 600 जीवित पौधे (43 किग्रा), 6 किग्रा सूखे पत्ते और 16 किग्रा डंठल।

  • कीमत: लगभग 1.13 करोड़ रुपये

  • खुलासा: आरोपी ने अमीर बनने के लालच में पत्थलगांव बाजार से बीज खरीदकर इसकी बुवाई की थी।

2. अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष) – FIR No. 95/2026

  • लोकेशन: नवीन घटगांव (पुश्तैनी भूमि)।

  • जब्ती: 14 किलोग्राम सूखी फसल (डंठल, पत्ता और फूल)।

  • कीमत: करीब 80 लाख रुपये

  • कार्रवाई: पुलिस को देखकर आरोपी साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।

3. तानसिंह नागवंशी (32 वर्ष) – FIR No. 96/2026

  • लोकेशन: ग्राम मुड़ागांव (खुर्सीडीपा)।

  • जब्ती: 4 किलोग्राम अफीम पोस्त।

  • मोडस ऑपरेंडी: फसल खराब होने के डर से इसने पौधों को काटकर बोरियों में भरकर खेत किनारे छिपा दिया था।

संयुक्त टीम का ‘मिशन क्लीन’

इस मिशन में पुलिस के साथ राजस्व, कृषि विभाग, आबकारी और ANTF (Anti-Narcotics Task Force) के अधिकारी शामिल थे। तहसीलदार और पटवारियों ने मौके पर जमीन का सीमांकन किया, जबकि FSL (फॉरेंसिक) यूनिट ने वैज्ञानिक परीक्षण कर अफीम की पुष्टि की।एसएसपी का सख्त संदेश और अगला कदम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने चेतावनी दी है कि नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब ‘बैकवर्ड लिंकेज’ की तलाश कर रही है— यानी वह मुख्य सरगना कौन है जो ग्रामीणों को बीज मुहैया करा रहा था? क्या छत्तीसगढ़ के इन शांत गांवों को किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा बनाया जा रहा है? इसकी गहन विवेचना जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories