Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : कोरबा में होटल के बाहर इंजीनियर की ब्रेजा कार...

CG CRIME : कोरबा में होटल के बाहर इंजीनियर की ब्रेजा कार चोरी, मोबाइल भी ले गए चोर

0
158
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : कोरबा : कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के बाहर इंजीनियर की कार चोरी हो गई। घटना रात 11.20 बजे हुई, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र के पूर्व सहायक इंजीनियर किशोर कुमार अपने मित्र रुपेश ठाकुर के साथ राजू होटल में भोजन कर रहे थे।

CG CRIME : भोजन के बाद बाहर निकलने पर दोनों ने देखा कि उनकी ब्रेजा कार (सीजी 07 सीजे 7836) गायब थी। कार में मित्र का मोबाइल भी रखा हुआ था, जो चोरों ने साथ ले लिया। आस-पास तलाश करने के बावजूद कार का कोई सुराग नहीं मिला।

CG CRIME : किशोर ने इस संबंध में सीएसईबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई कार की कीमत लगभग 7.38 लाख रुपये बताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here