Monday, June 22, 2026
31.5 C
Raipur

CG NEWS: संजय वन वाटिका में लापरवाही उजागर: कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, शव जलाकर छिपाने की कोशिश

CG NEWS: अंबिकापुर :अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में सामने आई घटना ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है जब 4 से 5 आवारा कुत्ते किसी तरह सुरक्षा घेराबंदी को पार कर हिरणों के बाड़े में घुस गए। बाड़े में मौजूद हिरण अचानक हुए इस हमले से बच नहीं पाए और कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 15 हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई।

CG NEWS: सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि घटना के बाद वाटिका प्रबंधन ने इसे सार्वजनिक करने के बजाय दबाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 15 में से 14 हिरणों के शवों को वाटिका के पीछे स्थित जंगल क्षेत्र में चुपचाप जला दिया गया, ताकि मामला सामने न आ सके।

CG NEWS: जब इस घटना की जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, तब डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाड़े में एक मृत हिरण मिला, जबकि पीछे के जंगल में जले हुए अवशेष और शव जलाने के स्पष्ट प्रमाण भी पाए गए।

CG NEWS: डीएफओ ने प्रारंभिक जांच में इसे गंभीर लापरवाही का मामला माना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस घटना के लिए न सिर्फ वाटिका प्रबंधन बल्कि वन विभाग के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी जवाबदेह हो सकते हैं।

CG NEWS: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम को दो दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, कुत्ते बाड़े में कैसे घुसे, और घटना को छिपाने की कोशिश किसके निर्देश पर की गई।

CG NEWS: स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते, तो इतनी बड़ी संख्या में हिरणों की जान बचाई जा सकती थी।

CG NEWS: अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि इस लापरवाही के लिए किन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

DD Hospital Gaurela: जीपीएम जिले में शर्मनाक वाकया: रेफर गर्भवती महिला को सिम्स ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए एम्बुलेंस कर्मी, इलाज...

DD Hospital Gaurela: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले से...

Related Articles

Popular Categories