HomeChhattisgarhअजब गजब! रायपुर- बेलगाम ट्रेलर में 200 लोग ठूंसकर ले जा रहा...

अजब गजब! रायपुर- बेलगाम ट्रेलर में 200 लोग ठूंसकर ले जा रहा था चालक, सड़क सुरक्षा की खुली धज्जियां, टला बड़ा हादसा

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रेलर में करीब 200 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रेलर को रोका गया। जांच के दौरान पुलिसकर्मी यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेलर में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे।

चालक ने की बहस

पुलिस द्वारा वाहन रोकने पर चालक ने सहयोग करने के बजाय बहस शुरू कर दी। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया और चालक सहित सभी सवारियों को थाने ले जाया गया।

Read More : M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

चालक गिरफ्तार, केस दर्ज

आरोपी चालक की पहचान शोभित राम निषाद (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

यात्रियों को सुरक्षित भेजा गया

ट्रेलर में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने दो बसों और पांच क्रूजर वाहनों की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें उनके गांव रवाना किया गया।

पुलिस की अपील

इस घटना के बाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें। ऐसे लापरवाही भरे कदम बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here