CG NEWS: प्राथमिक शाला इंदिरा आवास छोटेगुमड़ा से कु. हेमिका राठिया का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: घरघोड़ा : शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास छोटेगुमड़ा,संकुल बैहामुड़ा,विकास खण्ड घरघोड़ा में अध्ययनरत छात्रा कु. हेमिका राठिया का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 के लिए चयन होने पर विद्यालय एवम गाँव में ख़ुशी का माहौल है। कु. हेमिका राठिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है एवम नवोदय में चयनित होने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर इस सफलता को हासिल किया है।हेमिका के इस सफलता से उनके पिता श्री पालूराम राठिया एवम माता श्रीमती ललिता राठिया और उनके पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर है।उनके माता पिता का कहना है कि एक गरीब परिवार से इस तरह सफलता हासिल कर नवोदय में चयन होना उनके लिए बहुत बड़ी ख़ुशी और गर्व की बात है।

CG NEWS: प्रा शा इंदिरा आवास छोटेगुमड़ा के उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शामिल हुई

CG NEWS: प्रा शा इंदिरा आवास छोटेगुमड़ा ने अपने उल्लेखनीय कार्यों से कई उपलब्धि हासिल की है इसमें नवोदय में चयनित होकर कु हेमिका राठिया ने विद्यालय परिवार के लिए एक नई उपलब्धि दिलवाई है जिसके लिए प्रधान पाठक श्रीमती लवंगलता खूंटे एवम सहायक शिक्षक कु. पवित्रा सिदार ,संकुल समन्वयक श्री नंदलाल पटेल,बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं साथ ही कु हेमिका को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *