CG NEWS : रायपुर में रोड मार्किंग गाड़ी में ब्लास्ट, देवपुरी में मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर के देवपुरी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रोड किनारे खड़ी रोड मार्किंग मशीन वाली गाड़ी में अचानक ब्लास्ट हो गया और भीषण आग लग गई। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

CG NEWS : सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुए इस हादसे में गाड़ी में सवार महिला समेत दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। अगर वे बाहर नहीं निकल पाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगी रोड मार्किंग मशीन से चिंगारी उठी, जिसके कारण धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

CG NEWS : घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर डरकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

CG NEWS : घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी से उठता काला धुआं और तेज लपटें साफ देखी जा सकती हैं। पास में खड़ा ट्रक भी खतरे की जद में था, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *