Wednesday, May 6, 2026
29.2 C
Raipur

Fake Call Center Noida : रायपुर पुलिस की दिल्ली में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: नोएडा के मॉल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

Fake Call Center Noida : रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोचा है, जो दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाके में बैठकर देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था। यह गिरोह नोएडा स्थित गौर सिटी मॉल में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की चपत लगाई है।

9.60 लाख की ठगी से खुला राज

इस हाईटेक गिरोह का खुलासा तब हुआ जब रायपुर के मुजगहन निवासी परमजीत सिंह चड्डा ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी को आरोपियों ने फोन कर झांसा दिया कि उनके नाम पर करीब 98.64 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है। मैच्योरिटी राशि प्राप्त करने के लिए टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और एनओसी के नाम पर आरोपियों ने प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में 9,60,000 रुपये म्यूल बैंक खातों में जमा करवा लिए। जब प्रार्थी को शक हुआ और उसने बैंक में जाकर जांच की, तब उसे ठगी का अहसास हुआ।

आवाज बदलकर बनते थे ‘महिला एजेंट’

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य ‘वॉइस टेम्परिंग’ तकनीक का इस्तेमाल करते थे। वे महिला की आवाज में बात कर पीड़ितों को अपने झांसे में लेते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। आरोपियों ने बाकायदा आरबीआई (RBI) के कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज और बैंक के जाली डिमांड ड्राफ्ट (DD) भी तैयार कर रखे थे, जिन्हें वे पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए व्हाट्सएप पर भेजते थे।

नोएडा के मॉल में रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी संदीप पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को दिल्ली में लोकेट किया। पुलिस ने गौर सिटी मॉल स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी कर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. अनिल कुमार (37 वर्ष) – निवासी गाजियाबाद

  2. अजय तिवारी (33 वर्ष) – निवासी गाजियाबाद

  3. रिंकू सिंह (42 वर्ष) – निवासी गाजियाबाद

देशभर में फैला था जाल

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले 9 महीनों से यह फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। वे न केवल बीमा राशि बल्कि लोन दिलाने के नाम पर भी देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब रायपुर पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि इनके द्वारा की गई अन्य बड़ी ठगी की वारदातों का विवरण जुटाया जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories