Saturday, June 20, 2026
35.7 C
Raipur

Shajapur Dalit Atrocity : शाजापुर: पाइपलाइन विवाद में दलित युवक पर जानलेवा हमला; सगे भाइयों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

Shajapur Dalit Atrocity : शाजापुर (संवाददाता: किशोर नाथ राजगुरु)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के ग्राम सकतखेड़ी में पानी की पाइपलाइन को लेकर उपजा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। एक दलित युवक द्वारा अपनी फूटी हुई पाइपलाइन ठीक करने के दौरान दो सगे भाइयों ने उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित भी किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सकतखेड़ी के बल्डी मोहल्ला निवासी फरियादी रामप्रसाद गेहलोत (35 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत के कुएं से घर तक पीने के पानी की पाइपलाइन बिछा रखी है। यह पाइपलाइन गांव के ही सलमान खान के घर के सामने से होकर गुजरती है। शुक्रवार को जब रामप्रसाद पाइपलाइन में आई खराबी को ठीक कर रहा था, तभी वहां कचरा जलने के कारण पाइप खराब होने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

जातिसूचक गालियां और लकड़ी से हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान सलमान खान और उसका छोटा भाई रईस (उर्फ छोटा) वहां पहुंचे और रामप्रसाद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रामप्रसाद ने पाइपलाइन खराब होने का विरोध किया, तो दोनों भाइयों ने उसे सरेआम जातिसूचक गालियां दीं। आक्रोश में आकर सलमान ने लकड़ी से रामप्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बायीं आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।

परिजनों के सामने दी जान से मारने की धमकी

चीख-पुकार सुनकर रामप्रसाद की पत्नी सुनीताबाई, पिता मानुलाल और माता शैतानबाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने परिजनों के सामने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और वहां से जाते समय रामप्रसाद को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिसिया कार्रवाई

सलसलाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories