CG NEWS: लकड़ियों के ढेर में छिपे सांप के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, हिमांशु घर के आंगन में खेल रहा था

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बिलासपुर : बिलासपुर के कोटा नगर स्थित धौराभाठा वार्ड क्रमांक 15 में एक दुखद घटना सामने आई, जहां सांप के काटने से 3 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वार्ड पार्षद पुष्पा का बेटा हिमांशु घर के आंगन में खेल रहा था।

CG NEWS: गुरुवार सुबह खेलते समय आंगन में एक बंदर आ गया। उसे भगाने के लिए बच्चा पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि लकड़ियों के बीच एक जहरीला सांप छिपा हुआ था, जिसने उसके पैर में काट लिया।

CG NEWS: सांप के काटने के बाद बच्चा घबराकर रोते हुए घर के अंदर पहुंचा और परिजनों से कहा कि उसका पैर टूट गया है। जब परिजनों ने देखा तो पैर से खून बह रहा था, जिससे उन्हें खतरे का अंदेशा हुआ। वे तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे।

CG NEWS: वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की बात कही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *