फिर हैवानियत का शिकार हुई 3 साल की बच्ची

ग्वालियर| ग्वालियर से फिर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कल मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया | दोनों ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपनी कार में बिठाया और हैवानियत की घटना को अंजाम दिया । यह घटना ग्वालियर के डबरा सिटी थाने की एक कॉलोनी की है।

जहा बच्ची का परिवार किराए पर रहता है। आरोपियों में से एक मकान मालिक का बेटा है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़के बच्ची को टॉफी का लालच देकर कार में ले गए। कार के अंदर उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बच्ची से कहा कि वह किसी को कुछ न बताए और बाद में उसे वापस घर छोड़ दिया। हालांकि, बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद उसके माता-पिता सीधे डबरा सिटी थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories