C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, झमाझम बारिश जारी! बारिश, ओले और तूफान का अलर्ट

0
159

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक राज्य में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, दो दिन अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मार्च को सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, जिनके कारण लगातार मौसम खराब बना हुआ है।

मैनपाट में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। वहीं मैनपाट में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की खबर है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Read More : M.P News : 23 मार्च को भोपाल नगर निगम का बजट, टैक्स बढ़ोतरी नहीं, 14 नई पार्किंग का प्रस्ताव

रायपुर-बिलासपुर में बादल, कई संभाग प्रभावित

राजधानी रायपुर और बिलासपुर संभाग में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में विशेष रूप से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रदेश के कई संभागों में मौसम का असर देखने को मिल रहा है।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

लगातार बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर तापमान बढ़ने की संभावना भी जताई है।

लोगों और किसानों के लिए सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है, ताकि ओलावृष्टि और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here