MP Weather : मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

Rahul Goshwami

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार से मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक मजबूत सिस्टम के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर देखने को मिलेगा।

विशेष रूप से ग्वालियर सहित 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी 21 मार्च तक मौसम के प्रभाव की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।इस सिस्टम के कारण तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है।

Read More : Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, जयकारों से गूंजा परिसर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी मौसम सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है।इसी वजह से ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाए रहे और दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई।

इन इलाकों में ज्यादा असर

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें। किसान भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करें।अचानक बदलते मौसम को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *