Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

CG Politics :मनरेगा, महंगाई और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

CG Politics :रायपुर : रायपुर में कांग्रेस ने मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया। घेराव से पहले भारत माता चौक पर बड़ी सभा आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

CG Politics :सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मनरेगा का अधिकांश फंड केंद्र से आता था, लेकिन अब उसके खर्च और नियंत्रण को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दबाव में फैसले ले रही है, जिसका सीधा असर किसानों और गरीबों पर पड़ रहा है।

CG Politics :पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार को घेरते हुए किसानों, महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। साथ ही मनरेगा को कमजोर करने और मजदूरों के अधिकारों में कटौती का आरोप लगाया।

CG Politics :नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संसाधन बड़े उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं, जबकि आम जनता परेशान है।

CG Politics :प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा और कई योजनाएं कमजोर कर दी गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि वे आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और आने वाले समय में बदलाव का दावा किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories