Sunday, August 16, 2026
Home Tech Gas Shortage Protest : गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: रविंद्र...

Gas Shortage Protest : गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: रविंद्र साहू ने होटलों में बांटा कोयला, सरकार पर लगाया ‘रसोई बजट’ बिगाड़ने का आरोप

Gas Shortage Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने इस समस्या की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर के होटलों पर जाकर संचालकों को कोयला भेंट किया और सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

45-45 दिनों की वेटिंग से जनता बेहाल प्रदर्शन के दौरान रविंद्र साहू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, “घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद अब उपभोक्ताओं को 45-45 दिनों तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट और दैनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार की गलत नीतियों और कुप्रबंधन का खामियाजा जनता भुगत रही है।”

शादी-विवाह के सीजन में गहराया संकट कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में गैस की आपूर्ति बाधित होने से मांग और आपूर्ति का अंतर काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर होटलों को समय पर गैस नहीं मिली, तो उन्हें मजबूरन पुराने तरीकों यानी कोयले और लकड़ी पर लौटना पड़ेगा, जो पर्यावरण और व्यापार दोनों के लिए ठीक नहीं है।

बाइट: रविंद्र साहू, कांग्रेस नेता “हम सरकार को यह अहसास कराना चाहते हैं कि उनकी लापरवाही ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। आज सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, इसलिए हम प्रतीकात्मक रूप से कोयला बांट रहे हैं। यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।”

इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और घरेलू व कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here