Wednesday, June 17, 2026
36 C
Raipur

Kawardha Dance Teacher Murder : कवर्धा डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के दबाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्र ने की थी हत्या

Kawardha Dance Teacher Murder : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में करीब 56 दिनों से अनसुलझे ‘डांस टीचर हत्याकांड’ की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का आरोप है कि मृतक शिक्षक उसे अनैतिक संबंधों के लिए मजबूर कर रहा था और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

क्या था मामला? 17 जनवरी 2026 को कवर्धा के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर 27 वर्षीय डांस शिक्षक सत्यमदास मानिकपुरी का शव मिला था। उसके गले पर चाकू के गहरे निशान थे। सत्यमदास पांडातराई के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था। घटना के बाद से ही पुलिस के लिए यह मामला एक पहेली बना हुआ था।

56 दिनों की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्य कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस केस को सुलझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। पुलिस ने करीब 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा (CDR) का विश्लेषण किया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस का संदेह मृतक के संपर्क में रहने वाले एक नाबालिग पर गहराया।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बनाई योजना पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसकी मृतक शिक्षक से करीब तीन महीने पहले जान-पहचान हुई थी। आरोपी का आरोप है कि शिक्षक उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल करके सत्यमदास को बुलाया और उसे स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पास ले गया। वहां पहले से तैयार आरोपी ने अपने साथ लाए चाकू से शिक्षक के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल और सिम कार्ड अलग-अलग जगहों पर नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है। नाबालिग के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से भी पता चला है कि उसने अपराध करने के तरीकों को लेकर इंटरनेट पर भी सर्च किया था।

फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर उसे विधि के अनुसार बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कबीरधाम पुलिस की इस सक्रियता ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर समाज में फैली एक कड़वी सच्चाई को सामने ला दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories