Monday, March 16, 2026
33.6 C
Raipur

M.P News- धार भोजशाला विवाद : हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई, 2 अप्रैल को अगली तारीख तय

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद को लेकर सोमवार को इंदौर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई हुईकरीब डेढ़ घंटे चली सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनी गईं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को तय की है।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस मामले में जल्द से जल्द फैसला किया जाना चाहिएइसी को ध्यान में रखते हुए अदालत आगे की प्रक्रिया तेज करने के संकेत दिए हैं।

ASI ने 100 दिनों तक किया था सर्वे

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 22 मार्च 2024 से भोजशाला परिसर का विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे किया था। यह सर्वे करीब 100 दिनों तक चला, जिसमें परिसर की संरचना और पुरातात्विक तथ्यों का अध्ययन किया गया।

सर्वे के बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की गई, जिस पर अब पक्ष-विपक्ष अपनी आपत्तियां और सुझाव दे रहे हैं।

Read More : M.P News : गैस संकट के बीच बड़वानी कलेक्टर की अपील, शादियों में रोटी-पराठा न बनाने की सलाह

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिए थे निर्देश

23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को दो सप्ताह के भीतर ASI सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति और सुझाव देने के निर्देश दिए थे

साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि रिपोर्ट पहले ही खोली जा चुकी है और उसकी प्रतियां याचिकाकर्ताओं को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, इसलिए उसे दोबारा कोर्ट में खोलने की आवश्यकता नहीं है।

कोर्ट करेगी स्थल का निरीक्षण

सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मामले को बेहतर ढंग से समझने के लिए स्वयं भोजशाला स्थल का निरीक्षण करेगीअदालत की ओर से बताया गया कि 2 अप्रैल से पहले न्यायालय की टीम मौके पर जाएगी, हालांकि इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को वहां आने की अनुमति नहीं होगी।

पांच याचिकाओं पर एक साथ चल रही सुनवाई

भोजशाला विवाद से जुड़ी कुल पांच याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई चल रही हैअदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनते हुए उनके सुझाव और आपत्तियां दर्ज की हैं।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पक्ष को अभी भी कोई अतिरिक्त सुझाव या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर सकता है।अब 2 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में इस मामले में आगे की महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया तय होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: बिहान योजना से बदली बस्तर की नवती दीदी की किस्मत, संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर

CG NEWS: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान...

CG NEWS: लैलूंगा PM आवास घोटाले में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो सचिवों को नोटिस, सेवा समाप्ति की तैयारी!

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़/लैलूंगा:  रायगढ़ जिले के लैलूंगा जनपद...

Related Articles

Popular Categories