Monday, March 16, 2026
38.1 C
Raipur

C.G News : रायपुर रेलवे स्टेशन के कैफे में बवाल! लड़कियों को फ्लाइंग किस और अश्लील हरकतों का विरोध करने पर किया हमला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में देर रात एक विवादित घटना सामने आई है। यहां जन्मदिन मनाने पहुंचीं युवतियों के साथ तीन युवकों ने अश्लील हरकतें कींविरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों के भाइयों पर हमला कर दिया।

घटना के बाद जीआरपी (Government Railway Police) ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जन्मदिन मनाने कैफे पहुंचे थे परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर पर जन्मदिन मनाने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने पहुंचा था।

परिवार के लोग जैसे ही कैफे में बैठे, वहां मौजूद नशे में धुत तीन युवकों ने युवतियों की ओर देखकर फ्लाइंग किस करना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे।

विरोध करने पर हुई मारपीट

युवतियों के भाइयों ने जब आरोपियों को ऐसा करने से रोका, तो बात बढ़ गई। आरोप है कि बदमाशों ने कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दीइसके बाद उन्होंने कैफे में रखी कुर्सियां उठाकर हमला करना शुरू कर दियाइस घटना के दौरान कैफे में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : M.P News : दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

घटना के बाद युवतियां मदद के लिए आरपीएफ (Railway Protection Force) के पास पहुंचीं। हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। आरपीएफ ने युवतियों को सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया।

शनिवार शाम को इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गयाइसके बाद रविवार को दोनों पक्ष जीआरपी थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी बहन का जन्मदिन था और वे परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद युवकों की हरकतों के कारण विवाद हो गया।

फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

Latest YouTube Shorts

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories