Tuesday, August 25, 2026
Home National Corona New Variant : 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट से...

Corona New Variant : 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट से 68 मौतें, ग्वालियर में डॉक्टर समेत 6 नए मरीज, देशभर में अलर्ट

Corona New Variant
Corona New Variant

नई दिल्ली/भोपाल/कोलकाता। Corona New Variant : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट्स से अब तक 12 राज्यों में कुल 68 मौतें हो चुकी हैं। सोमवार को केरल, दिल्ली और झारखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई, जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें दर्ज की गई हैं। इस गंभीर स्थिति ने केंद्र और राज्य सरकारों को सतर्क कर दिया है।

मध्य प्रदेश में बढ़ी चिंता, ग्वालियर में डॉक्टर समेत 6 नए केस

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में सोमवार को 3 डॉक्टर समेत 6 नए कोरोना केस सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रदेश में फिलहाल 43 एक्टिव केस हैं। ग्वालियर में डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पतालों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य अमला और प्रशासन लगातार निगरानी में जुटा है।

पश्चिम बंगाल में आपात बैठक, ममता बनर्जी ने दिए निर्देश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि, “उम्मीद है महामारी दोबारा न लौटे, लेकिन हमें पूरी तैयारी रखनी होगी।” ममता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Corona New Variant

दिल्ली-केरल भी सतर्क, केंद्र सरकार की गाइडलाइन लागू

दिल्ली और केरल में भी हालात को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को RT-PCR टेस्टिंग बढ़ाने, कोविड प्रोटोकॉल के पालन और अस्पतालों में ऑक्सीजन व बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना की वापसी नहीं, लेकिन ढील भी नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देशव्यापी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। लोगों को भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और हाथ साफ रखने की सलाह दी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here