Oscars 2026: ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, समारोह में छाई फिल्म, माइकल बी जॉर्डन ने गाढ़े झंडे

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस भव्य समारोह में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘One Battle After Another’ की हो रही है। अमेरिकी फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने समारोह में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किए।

13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड पर कब्जा

जनवरी में जारी हुई ऑस्कर नॉमिनेशन सूची में ‘One Battle After Another’ को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। इनमें से फिल्म ने 6 प्रमुख श्रेणियों में जीत हासिल कर ली।

दूसरी ओर रायन कूगलर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Sinners’ को 16 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन वह केवल 4 अवॉर्ड ही जीत सकी। इस तरह कम नॉमिनेशन के बावजूद ‘One Battle After Another’ सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बन गई।

Read More : C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

इन कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

‘One Battle After Another’ को जिन प्रमुख श्रेणियों में ऑस्कर मिला, उनमें शामिल हैं:

  • बेस्ट पिक्चर

  • बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस एंडरसन)

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन)

  • बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले

  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग

  • बेस्ट कास्टिंग

हालांकि फिल्म को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में सफलता नहीं मिल पाई।

माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने जीते बड़े अवॉर्ड

इस साल बेस्ट एक्टर का ऑस्कर फिल्म ‘Sinners’ के लिए माइकल बी जॉर्डन को मिला। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार फिल्म ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने अपने नाम किया।

नई कैटेगरी में जीतने वाली पहली फिल्म

ऑस्कर 2026 में एक नई कैटेगरी ‘Best Casting’ की शुरुआत की गई है। ‘One Battle After Another’ इस नई कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है, जिससे इसकी उपलब्धि और भी खास हो गई।

OTT पर कहां देखें फिल्म

फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ शॉन पेन, टेयाना टेलर और चेज इन्फिनिटी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

पॉल थॉमस एंडरसन ने इस फिल्म को न सिर्फ डायरेक्ट किया है, बल्कि इसकी कहानी भी लिखी है और इसे प्रोड्यूस भी किया है। यह फिल्म थॉमस पिंचन के उपन्यास ‘Vineland’ से प्रेरित बताई जाती है।

दर्शक इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर देख सकते हैं, जहां यह हाल ही में स्ट्रीम के लिए उपलब्ध कराई गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *