CG CRIME : दुकान से 1.95 लाख का गबन करने वाला सेल्समैन गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा भी बरामद

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में दुकान से करीब 1.95 लाख रुपये का गबन करने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक प्रधान उर्फ बाबा (25) के रूप में हुई है, जो महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के जाडामुड़ा गांव का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के न्यू शांति नगर में रह रहा था।

CG CRIME : मिली जानकारी के अनुसार, एमजी रोड स्थित “अशोक ब्रदर्स” सेनेटरी दुकान के संचालक राजेश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान में पिछले 4–5 वर्षों से काम कर रहा सेल्समैन अभिषेक प्रधान 16 अगस्त 2025 को 1 लाख 95 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए लेकर गया था, लेकिन रकम जमा नहीं की और फरार हो गया।

CG CRIME : शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेकाहारा गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 50 हजार रुपये की चोरी की एक्टिवा भी बरामद हुई, जिसे उसने बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र से चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *