Friday, June 12, 2026
34.7 C
Raipur

CG NEWS : चालक जिंदा जलाः ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत

CG NEWS : बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रेलर के बीच हुए टक्कर में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की मदद से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया गया।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक ये हादसा बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के पास घटित हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। ट्रक को विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कोरबा के दीपका क्षेत्र से ट्रेलर में क्लिंकर लोड कर रवाना हुआ था।

CG NEWS : दोनों वाहनों में टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर का चालक अरबाज केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का शीशा तोड़कर चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। वह भी ट्रक के केबिन में फंसा हुआ था।

CG NEWS : गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur News: राजधानी में एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित मारुति सोलिटेयर...

Related Articles

Popular Categories