Singrauli News: साईंनगर से 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजन और स्थानीय लोग मोरवा थाने में पहुंचे

0
158
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर से एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने पहुंचकर छात्र को जल्द खोजने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लापता नाबालिग साईंनगर का निवासी है और एक स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसकी किसी व्यक्ति से कहासुनी और विवाद भी हुआ था। इसके बाद से उसके अचानक लापता होने की घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

इधर नाबालिग के लापता होने से चिंतित परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में मौजूद हैं और जल्द से जल्द छात्र का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्र को जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here