C.G News : रायपुर में सनसनी! एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी में मचा हड़कंप

Rahul Goshwami

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां विधायक कॉलोनी पुरैना इलाके में रहने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक कॉलोनी पुरैना में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित 79 नंबर के बंगले के पास की है, जहां विंग कमांडर विपुल यादव रहते थे।

बताया जा रहा है कि सुबह घर के अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा गया तो विंग कमांडर का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

Read More : C.G News : दुर्ग अफीम खेती मामले में सियासत तेज, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, मुश्किल में BJP नेता विनायक ताम्रकर

हरियाणा के रहने वाले थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल बन गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विंग कमांडर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *