Satna News Mass Poisoning : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जहर खाने से एक की मौत, तीन की हालत गंभीर; रीवा में चल रहा इलाज

VIKASH KHALKHO

Satna News Mass Poisoning : रीवा/सतना। सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहर का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान परिवार के बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

भोजन में मिलाकर खाया जहर प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को बांधा गांव में रहने वाले कुंदन शर्मा और उनके परिवार ने कथित तौर पर भोजन में जहर मिलाकर सेवन कर लिया। जहर का असर होते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में सभी को रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान बड़े बेटे ने तोड़ा दम संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन परिवार के बड़े बेटे आकाश शर्मा को बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कुंदन शर्मा, उनकी पत्नी ज्योति शर्मा और दूसरे बेटे अभिषेक शर्मा की हालत अभी भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका आईसीयू में उपचार जारी है।

सामूहिक आत्मघाती कदम का कारण स्पष्ट नहीं इस पूरे घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार ने सामूहिक रूप से इतना बड़ा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया। परिजन भी इस बात को लेकर अनजान हैं कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिसके चलते पूरे परिवार को जहर का सेवन करना पड़ा।

बाइट- 01 अंगिरा शर्मा (परिजन): “हमें इस बात की भनक तक नहीं थी कि वे ऐसा कुछ करने वाले हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि घर में ऐसी क्या बात हो गई जो सबने एक साथ जहर खा लिया।”

बाइट- 02 शैलजा सोनी (सीएमओ, संजय गांधी अस्पताल): “परिवार के चार सदस्यों को गंभीर हालत में यहाँ लाया गया था। इलाज के दौरान बड़े बेटे आकाश शर्मा की मृत्यु हो गई है। बाकी तीन सदस्यों का आईसीयू में गहन उपचार चल रहा है, जिनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।”

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *