Saturday, April 25, 2026
34.1 C
Raipur

Chhattisgarh Court Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: बालोद और बेमेतरा कोर्ट में हड़कंप, मजिस्ट्रेट सुरक्षित निकाले गए

Chhattisgarh Court Bomb Threat : रायपुर/बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में न्यायपालिका के परिसरों को निशाना बनाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज सोमवार को बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित निकाला गया, कोर्ट खाली कराया गया धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करा लिया। सुरक्षा के लिहाज से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस शिफ्ट किया गया है। साथ ही, अधिवक्ताओं और वहां मौजूद आम लोगों को भी परिसर से बाहर निकाला गया। फिलहाल कोर्ट की पूरी कार्यवाही रोक दी गई है और सुरक्षा बलों ने परिसर को अपने घेरे में ले लिया है।

जांच में जुटी बम स्क्वॉड की टीम धमकी की सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें बालोद और बेमेतरा कोर्ट पहुंच चुकी हैं। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। साइबर सेल की मदद से उस ईमेल का आईपी एड्रेस और स्रोत पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे यह धमकी भेजी गई थी।

लगातार मिल रही हैं धमकियां छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में अदालतों को धमकी देने का यह कोई पहला मामला नहीं है:

  • 25 फरवरी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (बिलासपुर) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

  • पूर्व की घटनाएं: राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर न्यायालयों को भी इसी तरह की ईमेल धमकियां मिल चुकी हैं।

हालांकि, पिछली सभी जांचों में ये धमकियां महज अफवाह साबित हुई थीं, लेकिन पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शरारती तत्वों की पहचान करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories