Saturday, April 25, 2026
30 C
Raipur

US-Israel Iran War: ट्रंप का बड़ा बयान— नेतन्याहू से सहमति के बाद ही खत्म होगा युद्ध, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

US-Israel Iran War : पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल युद्ध का आज दसवां दिन है। पिछले नौ दिनों में भारी तबाही देखने को मिली है और अमेरिका, ईरान व इजरायल के बीच सैन्य कार्रवाई के साथ बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने का फैसला इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ सहमति से ही लिया जाएगा।

US-Israel Iran War : इधर ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। देश की सर्वोच्च धार्मिक संस्था के सदस्यों ने रविवार को कहा कि उन्हें निर्णायक मतदान के जरिए यह जिम्मेदारी दी गई है। संस्था ने नागरिकों से इस कठिन समय में नए नेतृत्व का समर्थन करने की अपील की है।

US-Israel Iran War : भारत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर संसद में बयान देने वाले हैं। सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका बयान 9 मार्च को लोकसभा में सूचीबद्ध किया गया है।

सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भी अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। हालांकि एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है और उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह अरब देशों पर हमले जारी रखता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर इजरायल ने मध्य ईरान में कई ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है और बेरूत में हिजबुल्लाह से जुड़े ढांचे को निशाना बनाने की बात कही है।

US-Israel Iran War : इस बीच बहरीन के सिट्रा क्षेत्र में स्थित बापको तेल रिफाइनरी के आसपास धुआं देखा गया। इससे पहले सरकार ने कहा था कि ईरानी ड्रोन हमले के कारण वहां कुछ नुकसान और चोटें आई हैं।

US-Israel Iran War : युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा है कि सरकार मध्य पूर्व संघर्ष के कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कदमों पर विचार कर रही है। वहीं जापान की विपक्षी पार्टी के नेता ने सुझाव दिया है कि ऊर्जा संकट से निपटने के लिए देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए।

US-Israel Iran War : सऊदी अरब में भारतीय समुदाय को लेकर भी भारत सरकार सक्रिय है। वहां भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से डिजिटल माध्यम से बातचीत कर भरोसा दिलाया है कि दूतावास जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

महाकाल की भस्म आरती में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, उज्जैन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा पूरा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories