CG NEWS : लिफ्ट देने के बाद महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका; एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : भानुप्रतापपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले कांकेर जिले में एक महिला के साथ हुई गंभीर वारदात सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई।

घटना कोरर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला शनिवार को इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम के समय वह भानुप्रतापपुर लौटने के लिए माकड़ी तिराहा में किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला समेत तीन लोग सवार हो गए।

भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार में सवार दो अन्य यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर कार में मौजूद दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन महिला लगातार विरोध करती रही।

CG NEWS : जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

CG NEWS : सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने जिले के सभी थानों को अलर्ट करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने यह कार धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी की थी। कार चोरी के मामले में धमतरी पुलिस भी जांच के लिए कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories