नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, ली JDU की सदस्यता

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार की राजनीति में रविवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसे पार्टी के लिए नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

जेडीयू कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

रविवार को जब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने मंच पर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

Read More : Raipur Police Ganja Smuggling : रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और साथी गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा जप्त

शुभ मुहूर्त में ली पार्टी की सदस्यता

बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। पहले सदस्यता का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में करीब 1:30 बजे उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी जॉइन की।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह, विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और राज्यसभा उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

सादगी भरे अंदाज ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने सादगी भरे अंदाज में वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और समर्थकों की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उनके इस विनम्र व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राजनीति में नई शुरुआत

लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत कुमार का इस तरह राजनीतिक मंच पर आना जेडीयू कार्यकर्ताओं के लिए खास पल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके पार्टी में आने से जेडीयू को नई ऊर्जा और संभावित नेतृत्व मिल सकता है। हालांकि अब तक वे सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *