Raipur News : रायपुर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप: डॉग रेस्क्यू टीम की सदस्यों ने थप्पड़ मारा, पालतू कुत्ता और मोबाइल ले जाने की शिकायत

Raipur News : रायपुर: शहर के पुरानी बस्ती इलाके में पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक गर्भवती महिला के साथ बीच सड़क मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं पीड़िता के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करती नजर आ रही हैं।

Raipur News : पीड़िता गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया है कि खुद को पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था की सदस्य बताने वाली किरण घनश्याम आहूजा और उनकी टीम ने उसके साथ मारपीट की, टी-शर्ट खींची, धक्का दिया और उसके पालतू कुत्ते व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News : जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कौर भिलाई के नेहरू नगर की रहने वाली हैं और इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। 27 फरवरी को वह रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित कृष्ण होटल में ठहरी थीं। उनके साथ दो पालतू कुत्ते भी थे। वह किसी निजी काम से बाहर गई थीं और कुत्तों को होटल में छोड़ दिया था।

Raipur News : दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह होटल लौटीं तो वहां किरण आहूजा और उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे। गुरप्रीत का आरोप है कि कुत्तों की ठीक से देखभाल नहीं करने का आरोप लगाते हुए किरण आहूजा ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों ने उनके पालतू कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया।

Raipur News : पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संस्था की एक अन्य सदस्य ने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उनकी टी-शर्ट खींचकर धक्का दिया गया और उनका मोबाइल फोन भी ले लिया गया।

Raipur News : घटना के बाद गुरप्रीत कौर ने पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उन पर यह आरोप लगाया गया कि वह अपने कुत्तों को मारती हैं और दबाव बनाया गया कि वे कुत्तों को संस्था के साथ जाने दें। पीड़िता का कहना है कि संस्था के लोग उनके कुत्ते अपने साथ ले गए हैं और वापस नहीं कर रहे।

Raipur News : गुरप्रीत ने बताया कि उन्होंने 27 फरवरी को ही थाने में आवेदन दिया था और पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर किरण आहूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories