T20 World Cup Final : फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सवाल, क्या वरुण की जगह कुलदीप को मिलेगा मौका?

Sanjay Sahu
T20 World Cup Final

T20 World Cup Final : भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि इस रोमांचक मुकाबले के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

T20 World Cup Final : मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और 40 ओवर में कुल 499 रन बने। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलकर मैच को लगभग भारत से छीन लिया था। उन्होंने लगातार बड़े शॉट लगाए और आखिरी तक इंग्लैंड की उम्मीदों को बनाए रखा। हालांकि अंतिम ओवर में शिवम दुबे की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर ली।

T20 World Cup Final : इस मुकाबले में भारत की गेंदबाजी काफी दबाव में नजर आई। एक बार फिर टीम को संभालने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह पर आ गई। बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया और भारतीय गेंदबाजों में सबसे किफायती रहे। खासकर डेथ ओवरों में उनकी यॉर्कर गेंदों ने इंग्लैंड की रन गति पर अंकुश लगाया।

T20 World Cup Final : दूसरी ओर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज के चार मैचों में 12 विकेट लिए थे, लेकिन सुपर-8 चरण में उनकी लय बिगड़ती दिखी। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च कर दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल बन गया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने ही उनके खिलाफ 13 गेंदों में 41 रन बना दिए।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कुलदीप यादव को लगातार बाहर क्यों रखा जा रहा है। कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच खेला है, जो पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में हुआ था। उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिया था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद कुलदीप का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 28 पारियों में 57 विकेट हासिल किए हैं, यानी औसतन हर 11.2 गेंद पर एक विकेट लेते हैं, जो टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन स्ट्राइक रेट माना जाता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 टी20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 22.6 और इकॉनमी 7.5 रहा है।

T20 World Cup Final : फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या टीम इंडिया फाइनल में बड़ा फैसला लेते हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। कुलदीप की स्पिन और विकेट लेने की क्षमता बड़े मैच में भारत के लिए अहम साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *