Thursday, June 11, 2026
33.6 C
Raipur

CG NEWS:चरित्र शंका में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS:जशपुर : जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG NEWS:पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को प्रार्थी जूलियस तिर्की (45 वर्ष) निवासी ग्राम पुटली ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी रात करीब 2:30 बजे उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की उसके घर आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) की हत्या कर दी है।

सूचना मिलने पर जूलियस तिर्की अपने परिवार के साथ जेरोम तिर्की के घर पहुंचा, जहां देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में धारदार हथियार से वार का गहरा घाव था और खून बह रहा था। आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली’ से गले पर वार कर हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जेरोम तिर्की (56 वर्ष) के खिलाफ थाना तपकरा में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CG NEWS:जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार ‘दौली’ भी जब्त कर लिया गया है।

CG NEWS:इस मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक पुनीत साय और याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jagdalpur News: 2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर बच्ची को छोड़ भागे आरोपी

Jagdalpur News: जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories